52 करोड़ से होगा डिंडोरी जिले की विद्युत अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण

ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि डिंडोरी जिले  की विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के उद्देश्य से 52 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से भारत सरकार द्वारा रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के प्रथम चरण के तहत 30 करोड़ रुपये और राज्य सरकार द्वारा 22 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। 

        स्वीकृत राशि से किए जाने वाले कार्यों में 132/33 केव्ही अति उच्च दाब पॉवर ट्रांसफॉर्मर क्षमता वृद्धि, 48 किलोमीटर 132 केव्ही लाइन निर्माण, 1 नवीन 33/11 केव्ही उपकेंद्र निर्माण, वोल्टेज व्यवस्था में सुधार के लिए 7 स्थानों पर कैपेसिटर बैंक स्थापना, 21 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण कार्य, 250 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना,  2069 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग कार्य, 237  उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण और कंडक्टर क्षमता वृद्धि के कार्य सम्मिलित हैं। इससे डिंडोरी जिले की लगभग  7 लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी। साथ ही आगामी 10 वर्षों की विद्युत मांग की सफलतापूर्वक पूर्ति हो।

228 Views

Leave a Reply