Skip to content
Monday, 12 October 2026
खंडवा

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक

2 min read
Text Size:

खण्डवा- जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की अध्यक्षता में  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में एजेंडा बिंदु के अतिरिक्त गत बैठक के कार्यवाही विवरण पर चर्चा की गई। स्वामित्व योजन के बारे में संयुक्त कलेक्टर अंशु जावला द्वारा जानकारी दी गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त द्वारा पी.एम. आवास, अमृत सरोवर योजना और अन्य योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया गया। साथ ही परियोजना अधिकारी जिला पंचायत द्वारा भी पी.एम. आवास एवं आजीविका मिशन की प्रगति से अवगत कराया गया।

बैठक में आई.टी.आई. प्राचार्य द्वारा सी.एम. सीखो कमाओ योजना की जानकारी दी गई, जिसके अंतर्गत म.प्र. के मूलनिवासी, 18 वर्ष से अधिक एवं 12 वीं पास पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि जो आई.टी.आई. पास है उनके लिए उद्योगों का चयन हो गया है। स्टाइपेंड में 25 प्रतिशत कम्पनी और 75 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा।

इसके बाद म.प्र. राज्य कौशल निर्माण विभाग द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन पोर्टल से होगा, पोर्टल निर्माण प्रक्रियाधीन है। बैठक में खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा, मांधाता विधायक नारायण पटेल, पंधाना विधायक राम दांगोरे, महापौर अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तनवे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेंद्र सिंह सोलंकी सहित समिति के सदस्य मौजूद थे।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply