Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

बाउंड्रीवाल निर्माण में दबा दिए चेंबर, हरे-भरे पेड़ भी काटे, निगम अधिकारियों ने किया निरीक्षण

2 min read
Text Size:

देवास :- मेंढकीचक में निर्माणाधीन गोल्डन पाम कॉलोनी के कॉलोनाइजर द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करते हुए मेन रोड पर लगे इमली के हरे भरे पेड़ों को काटकर कॉलोनी की बाउंड्री वॉल खड़ी की जा रही है। बाउंड्री वाल के अंदर चेम्बर को भी दबा दिया गया है। इसको लेकर नेशनल यूनिटी ग्रुप के संस्थापक सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ठाकुर एवं सदस्यों ने जनसुनवाई में विगत दिनों आवेदन दिया था। आवेदन के बाद निगम अधिकारी इंजीनियर विजय जाधव एवं हनीफ हम्फी द्वारा औपचारिक रूप से निरीक्षण किया और बिना नपती के रवाना हो गए। ठाकुर ने बताया कि निगम अधिकारी मौके पर आए ही थे तो नपती क्यों नही की।

मात्र औपचारिता पूर्ण कर लोट गए। श्री ठाकुर ने आरोप लगाते हुए बताया कि हद तो तब हो गई जब उल्टा चोर कोतवाल को डांटे कहावत को चरितार्थ करते हुए कॉलोनाइजर द्वारा श्री ठाकुर को धमकाते हुए कहां कि आपके खिलाफ में मानहानि का दावा कर सकता हूं। आपने झूठी खबर प्रकाशित करवाई है। इस तरह की धमकी देना साबित करता है कि कही न कही इसमें मिलीभगत की बुआ रही है। कॉलोनाइजर द्वारा इस तरह की धमकी देना कई संदेह को जन्म दे रहा है। इसमें निगम अधिकारियों व कॉलोनाइजर के मिलीभगत की बु आ रही है।

कॉलोनाइजर के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हें किसी कार्रवाई का न किसी अधिकारी का डर है। शिकायत के बाद भी बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य चल रहा है। अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं संस्था नेशनल यूनिटी ग्रुप संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर, सुनील सिंह ठाकुर, अनिल वर्मा, पंडित अनिल मिश्रा, जय सिंह, अभिजीत सिंह, अनूप दुबे, सुभाष वर्मा, जगदीश माली ने आसामाजिक तत्वों के खिलाफ निष्पक्षता से जांच कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कलेक्टर ऋषव गुप्ता से की है।

142 Views
What do you think?

Leave a Reply