Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

15 माह की कमलनाथ सरकार जनता से झूठ बोलकर सत्ता में आई

4 min read
Text Size:

देवास –भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की 9 वर्ष को पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक चलाए जाने वाले महा जनसंपर्क अभियान की तैयारियों को लेकर पार्टी की जिला इकाई की आवश्यक बैठक जिला मुख्यालय स्थित होटल रामाश्रय आयोजित की गई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी व सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने संयुक्त रूप से बताया कि जिला स्तरीय बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा मुख्य अतिथि थे।

विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता व देवास संसदीय क्षेत्र के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। बैठक का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। आलोक शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 15 माह की कांग्रेस सरकार का नेतृत्व कर चुके कमलनाथ ने अपने चुनावी घोषणापत्र पर जनता के साथ किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। 2018 में सरकार बनाने के साथ कहा था कि किसानों का हम दो लाख तक का कर्ज माफ करेंगे, बेरोजगारों को रोजगार भत्ता देंगे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया।

अब प्रदेश में सत्ता के लिए फिर से लालायित हो रहे कमलनाथ नारी सम्मान योजना के माध्यम से फार्म भरवाकर झूठ बोलने का काम कर रहे हैं। महिलाओं को 1500 रुपए, गैस सिलेंडर 500 रुपए में देंगे, यह घोषणाएं झूठी हैं। यह राजनीतिक वोट हथियाने का षड्यंत्र रचकर तुष्टीकरण की नीति कर रहे हैं। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की महिलाओं के लिए उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्तिकरण की मजबूती के लिए लाडली बहना योजना को प्रारंभ किया है। हम सब कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए अपने बूथ को मजबूती देते हुए भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने के लिए जनता के बीच पहुंचकर उनसे संवाद स्थापित करें और केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाकर अपनी ताकत को मजबूती देते हुए भाजपा को मजबूत करें।
इसके पूर्व पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने स्वागत भाषण में कहा कि देवास  जिले के सभी मंडलों के शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पीएम नरेंद्र मोदी की विशेष उपलब्धियों को लेकर जनता तक पहुंचेंगे और उनका प्रचार-प्रसार भी करेंगे। वहीं प्रदेश सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को भी जनता के सामने रखेंगे जिसकी तैयारियों को लेकर यह बैठक आयोजित की गई है।

उन्होंने कहा कि महाजनसंपर्क अभियान एक अनूठा कार्यक्रम है, जो केन्द्रीय नेतृत्व ने दिया है। इसी के तहत 23 मई को मंडलों की बड़ी बैठकें होंगी। इसके बाद 26 मई को शक्ति केंद्रों की बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं 28 मई को मन की बात कार्यक्रम के साथ 30 मई से महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। भाजपा प्रदेश  प्रवक्ता एवं देवास संसदीय क्षेत्र के महेंद्र सिंह सोलंकी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 30 मई से 30 जून तक चलाए जा महा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता केंद्र सरकार की विकास जन कल्याण योजनाओं को जनता तक पहुंचा कर उन्हें लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले हमारे प्रधानमंत्री विदेश जाते थे तो उन्हें रिसीव करने राज्यमंत्री स्तर के नेता आते थे। जबसे हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की कमान संभाली है और हमने हाल ही में देखा है कि विदेश दौरे के दौरान देश के प्रमुख पदों पर बैठे नेता और राष्ट्रपति उन्हें रिसीव करने आते हैं।

कोविड जैसी महामारी के दौर में भी भाजपा का कार्यकर्ता सडक़ों पर नजर आ रहा था और लोगों की सेवा की, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता नदारद थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव का समय कुछ समय ही शेष हैं। जिले की पांचों विधानसभाओं पर भारतीय जनता पार्टी का कमल खिले इसके लिए कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर महा जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाएं। बैठक को भाजपा देवास जिला संगठन प्रभारी मधु वर्मा ने भी संबोंधित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी, बागली विधायक पहाड़ सिंह  कन्नौजे, महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, निगम अध्यक्ष रवि जैन, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती माया पटेल, पूर्व विधायक सुरेंद्र वर्मा,  पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, जिला महामंत्री पोपेंद्रसिंह बग्गा, मनीष सोलंकी एवं अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन शिक्षक  प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पंकज वर्मा ने किया तथा आभार मनीष सोलंकी जिला महामंत्री ने माना।

148 Views
What do you think?

Leave a Reply