टंट्या मामा की मूर्ति के विधायक दांगोरे ने 50 हजार रूपए किए प्रदान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- भील समाज कल्याण समिति की मांग पर पंधाना विधायक राम दांगोरे ने ग्राम अरदला में क्रांतिसूर्य जननायक शहीद टंट्या मामा की मूर्ति स्थापना हेतु 50 हजार रुपये की राशि का चेक प्रदान किया। ग्राम अरदला के भील समाज कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने मांग की थी कि ग्राम में टंट्या मामा की मूर्ति लगाई जाए।

भील समाज कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष धरमचंद दांगोरे ने बताया कि ग्राम में भील समाज के युवाओं की बैठक हुई जिसमें सभी ने मिलकर मूर्ति स्थापना की मांग की जिसे विधायक राम दांगोरे के सामने रखा गया। मूर्ति स्थापना में कुल 1 लाख रुपये का खर्च आएगा। जिसमें से 50 हजार की राशि विधायक राम दांगोरे द्वारा दी गयी और बाकी 50 हजार हम सभी कार्यकर्ता मिलकर खर्च करेंगे।

विधायक राम दांगोरे ने बताया कि भील समाज कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं की मांग थी जिसे पूरा कर दिया गया है।

116 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!