Skip to content
Friday, 23 October 2026
भोपाल

ग्रीष्मकालीन मूंग-उड़द उपार्जन के पंजीयन की तिथि 31 मई तक बढ़ाई

1 min read
Text Size:

L

अनोखा तीर, भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार ग्रीष्मकालीन मूंग के उपार्जन की पंजीयन तिथि 19 मई को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। किसानों के हित में लिए गए निर्णय पर किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने प्रदेश के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री के कृषि हितैषी निर्णय के परिप्रेक्ष्य में कृषि विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। मंत्री श्री पटेल ने कहा है कि कृषक पुत्र, किसानों के हितैषी मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संवेदनशीलता से निर्णय लेकर किसानों को सौगात दी है। उन्होंने बताया कि इस निर्णय से विभिन्न कारणों से पोर्टल पर पंजीयन न करा पाने वाले किसानों को राहत मिलेगी और शेष रह गए सभी किसान अब पोर्टल पर अपना पंजीयन करा सकेंगे।

193 Views
What do you think?

Leave a Reply