आमजन को तुरंत मिले सुविधा

खातेगांव तहसील में की गई नई शुरुआत

खातेगांव l मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 2 के अंतर्गत शत प्रतिशत सीमांकन के लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु मनाया जा रहा है खातेगाव नगर मे सीमांकन दिवस। तहसीलदार राकेश यादव खातेगांव के द्वारा की गई नई पहल की शुरुआत अनुविभागीय अधिकारी खातेगांव प्रवीण प्रजापति के मार्गदर्शन में 20 मई को प्रथम दिवस में लक्ष्य को हासिल करने की पूर्ण कोशिश जारी रहेगी और सीमांकन दिवस के दौरान कोई कमियां निकल कर आती है तो आने वाले समय में उसमें सुधार कर बेहतर किया जाएगा। किसानों की समस्याओं का समाधान और उनकी मदद दिन रात मेहनत करते हुए राजस्व विभाग द्वारा की जाएगी . शासन की मंशा अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आमजन को तुरंत सुविधा उपलब्ध हो इसी श्रंखला में उक्त कार्य की शुरुआत की जा रही है उक्त कार्य हेतु समस्त पटवारियों को जिम्मेदारियां सौंपी है जो प्रातः 8 बजे से तहसील कार्यालय में उपस्थित रहेंगे l

189 Views

Leave a Reply