कांग्रेस की नारी सम्मान योजना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा नारी के सम्मान में नारी सम्मान योजना का प्रदेशव्यापी शुभारंभ किया गया है। शहर में मंगलवार शिविर का शुभारंभ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठजन के मार्गदर्शन एवं सानिध्य में किया गया। जिला मीडिया प्रभारी प्रेमांशु जैन ने बताया कि संत रैदास वार्ड में आयोजक रिंकू सोनकर के मार्गदर्शन में लगे शिविर में पंजीयन को लेकर काफी उत्साह दिखा एवं महिलाओं की लंबी लंबी कतारें लगी। माखनलाल चतुर्वेदी स्कूल के सामने लगे शिविर में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नारी सम्मान योजना के पंजीयन कराएं।

महिलाओं की सुविधाओं को देखते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में रोजाना शिविर लगाया जाएगा। जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी प्रेमांशु जैन ने बताया कि नारी सम्मान योजना के पंजीयन के लिए आपको बस सामान्य सी जानकारी देना है और आधार कार्ड एवं समग्र आईडी लेकर पंजीयन स्थल जाना है, इस योजना के तहत 18 वर्ष से 60 वर्ष तक प्रत्येक महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा इसके लिए कोई शर्ते लागु नही की गई है। जिन महिलाओं का पंजीयन लाडली बहना योजना में नही हुआ है या रिजेक्ट हो गया है उनका भी नारी सम्मान योजना में पंजीयन हो जाएगा।

92 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!