नाव पलटने से एक मासूम की मौत, एक व्यक्ति लापता

ओंकारेश्वर – तीर्थ नगरी में आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी। ओंकारेश्वर एवम आसपास के क्षेत्रो में अपरान्ह 4 बजे बादलों की गर्जना आंधी तूफान के बीच मुसलाधार बारिश से नर्मदा में चल रही नावें डगमगाने लगी। घाटों पर लगी दुकानों के तीन टप्पर उड़े गए। आधे घंटे सभी अधिक की बरसात में क्षेत्र की बिजली भी गुल हो गई। तूफानी बारिश से एक नाव किनारे पर ही पलट गई। गुजरात के भावनगर के 6 लोग नाव में सवार थे। नाव पलटने से हाहाकार मच गया। नाविकों ने दौड़कर अपनी नाव छोड़कर 4 लोगों को बचाया। एक मासूम 2 वर्ष का पानी में डूब गया उसे निकाल लिया गया। एक व्यक्ति अभी भी लापता है। मासूम को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 


प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार उज्जैन से ओंकारेश्वर दर्शन के लिए आया था और नाव में बैठकर नर्मदा पार कर रहा था। बताया जाता है कि उन्होंने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। यदि लाइफ जैकेट पहनी होती तो शायद डूबने की घटना नहीं होती। डूबने वालों में एक महिला और एक पुरुष पुलिस विभाग में थे। पुरुष लापता है। महिला रश्मि 32 वर्ष, निकुंज व्यास 58, वाणी 31 वर्ष, टीकल बेलडिय़ा को बचा लिया गया है। कार्तिक बेलडिय़ा अभी लापता है। ढूंढने की कोशिश की जा रही है। 2 वर्षीय बालक को पानी में से निकालने के बाद अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
सवाल उठता है कि प्रशासन सख्ती के साथ नाव संचालन क्यों नहीं करवा पा रहा है? क्या इसमें राजनीति आड़े आ रही है? नियम का कोई पालन नहीं होता है। इस संबंध में कलेक्टर अनूप कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें अभी सूचना मिली है कि तेज आंधी के कारण नाव डूबी है। उसमें एक बच्चा मृत हो गया है और एक लापता है। आगे जानकारी मिलने पर वह बताएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते भी अवैध नावों के ऊपर कार्रवाई की जा रही थी और आगे भी कार्रवाई की जाएगी। सख्ती के साथ और नाव चलाने में जो भी नियम है उनका पालन कराने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

Views Today: 2

Total Views: 80

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!