शूटिंग के लिए देवास पहुंचे अभिनेता गोविंदा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, देवास। फिल्म अभिनेता गोविंदा सोमवार को एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए शहर से 12 किमी दूर ग्राम जामगोद पहुंचे। वे यहां पशु आहार प्रोडक्ट की शूटिंग के लिए आए हुए थे। जामगोद में एक फॉर्म हाऊस पर उन्होंने शूटिंग भी की। गोविंदा को देखने के लिए उनके चहेतो का जमावड़ा लग गया, लेकिन फॉर्म हाउस पर किसी को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। सूत्रों के अनुसार गोविंदा पशु आहार प्रोडक्ट की शूटिंग के लिए आए हैं। यह प्रोडक्ट छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पशु आहार कंपनी का है। गोविंदा इस प्रोडक्ट के ब्रांड एम्बेसेडर हैं। जानकारी मिलते ही उनके फैंस सुबह से ही उनसे मिलने पहुंचे, लेकिन शूटिंग की व्यस्तता के चलते गोविंदा उन्हें समय नहीं दे पाए।

92 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!