देवास का नकली डीएसपी असली क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, देवास। नकली क्राइम ब्रांच डीएसपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल नकली डीएसपी बनकर आरोपी होटल संचालक को अश्लील वीडियो वायरल करने और एनकाउंटर की धमकी देकर 30 लाख रुपए ऐंठ चुका है। आरोपी के घर से क्राइम ब्रांच ने पुलिस की वर्दी सहित 12 लाख रुपए जब्त किए है। इंदौर क्राइम ब्रांच से एक होटल संचालक ने शिकायत की थी कि क्राइम ब्रांच का डीएसपी उन्हें लगातार परेशान कर रहा है और एनकाउंटर करने की धमकी दे रहा है। उसे अब तक 30 लाख रुपए भी दिया गया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों ने जब पूरे मामले की जांच पड़ताल की तो चौंका देने वाला मामला सामने आया। जिस नकली डीएसपी अशोक तिवारी की जानकारी फरियादी ने दी है। वह पुलिस विभाग में ही नहीं था। बाद पुलिस ने पूरे मामले की बारीकी से जांच करते हुए आरोपी अशोक तिवारी निवासी गोमती नगर देवास को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पकड़े गए आरोपी ने होटल संचालक को अश्लील वीडियो वायरल करने और एनकाउंटर करने की धमकी दी थी। जिससे डर के बाद होटल संचालक ने अशोक तिवारी को पैसा दे दिए। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी सहित उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस बारीकी से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपी के घर से तलाशी के दौरान डीएसपी की वर्दी 12 लाख रुपए नगद जब्त किए हैं।

Views Today: 2

Total Views: 188

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!