15 साल के बालक ने लगाई फांसी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सिविल लाइन थानाक्षेत्र के टंकी मोहल्ले में रविवार दोपहर एक 15 वर्षीय बालक ने अपने घर पर बाथरूम में फांसी लगा ली। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। घटना दोपहर ढ़ाई बजे के आसपास की है। घटना दौरान बालक की मॉ घर के आगे वाले कमरे में जहां सिलाई कर रही थी, वहीं पिता हर रोज की तरह अपनी मेकेनिक की दुकान पर था। करीब पौने 3 बजे परिवारजनों के लिये खाने-पीने का सामान लेकर पहुंचे पिता ने सबसे पहले अपनी पत्नी से छोटे बेटे के बारे में पूछा तो उसने कहा कि बाथरूम में नहाने गया है। पिता ने बाथरूम के बाहर से उसे आवाज लगाई। परंतु कोई जबाव नही मिला। जिससे पिता चिंतित हो उठा और दरवाजे की छेंदरी में से अंदर देखने की कोशिश करने लगा, तभी उसे लड़के के गले में फंदा व शरीर लटका हुआ दिखा। जिससे पिता के हौंश उड़ गए। उन्होंनें तुरंत बाहर जाकर पड़ोसियों से मदद मांगी। वहीं घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बालक के शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। देर शाम पीएम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार पेशे से एक छोटे से टप में मेकेनिक का काम करने वाले मुकेश मालवीय को दो बच्चें हैं। बड़ा लड़का इन्दौर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। जबकि दूसरा लड़का ऋषभ कक्षा 9वी में पढ़ता था। जिसने रविवार को अज्ञात कारणों के चलते यह कदम उठा लिया। बालक के समायिक निधन के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले वाले भी घटना को लेकर अचम्भित हैं। उन्होंनें बताया कि दोनों बच्चों की पढ़ाई में खासी रूचि थी। वहीं माता-पिता भी उनकी पढ़ाई समेत अन्य सुविधाओं को लेकर गंभीर रहते हैं। बच्चें का यह कदम समझ से परे हैं।

118 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!