Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

10वीं बोर्ड में सौ प्रतिशत रहा विजन स्कूल का परिणाम

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। आईसीएसई बोर्ड द्वारा हाल ही घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में स्थानीय विजन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को बड़ी संख्या में सफलता मिली है। इस परीक्षा में स्कूल का परिणाम 100 प्रतिशत आया है। जानकारी के अनुसार परीक्षा में स्कूल की छात्रा परिधि पिता राकेश वर्मा ने 80.2 प्रतिशत के साथ हरदा जिले और नर्मदापुरम संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शाला के छात्र हर्ष पिता रामशंकर तंवर ने 75.8 प्रतिशत के साथ दूसरा और गौरव पिता अरुण बंसल ने 72 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के सौ प्रतिशत रिजल्ट और मेघावी बच्चों विद्यार्थियों की सफलता पर स्कूल के संस्थापक डॉ. आरके दोगने और संचालक कुणाल दोगने ने शाला परिवार को बधाई दी है। वहीं स्कूल के प्राचार्य देव सोनी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply