हिन्दू किशोरी को भगाकर ले जाने वाला मुस्लिम युवक गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

 

अनोखा तीर, कालापीपल। एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। मामला कालापीपल क्षेत्र के गांव बावड़ियां मेना का है। जिसमें एक मुस्लिम युवक हिन्दू नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर अपने दो अन्य साथियों की मदद से भगा ले गया। बीते शनिवार देर रात्रि घटित हुए इस घटना की खबर जब किशोरी के स्वजनों को सुबह लगी तो हड़कंप मच गया और परिजन कालापीपल थाने पहुंच गए। जहां घटना की जानकारी थाना प्रभारी रवि भंडारी को दी और इन्होंने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर घटना को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की।

दो टीमें और 12 घंटे में मिली कामयाबी

आपको बता दें कक्षा 10वी में पढ़ने वाली हिंदू नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला मुस्लिम युवक 12 घंटे बाद ही इस किशोरी के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसपी यशपाल सिंह राजपूत और थाना प्रभारी रवि भंडारी द्वारा बनाई गई दो टीमों ने यह कामयाबी हासिल की। किशोरी को मेडिकल के लिए शासकीय अस्पताल भेजा गया। बता दें कि बकतल की रहने वाली किशोरी के घर में रात को नहीं मिलने से पीड़ित परिवार दिन में दोपहर 1 बजे पुलिस थाना कालापीपल पर गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने आया। रिपोर्ट के बाद कालापीपल पुलिस ने सक्रियता दिखाई और उसके बाद तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की सफलता …

थाना क्षेत्र के बावड़िया मेना गांव से 13 मई की रात को 16 वर्षीय किशोरी को बकतल जिला सीहोर का एक मुस्लिम युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ बहला फुसलाकर ले गया था। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के मामा के आवेदन पर रेहान पिता रसीद खां, आबिद खान और सादिक खान, निवासी बकतल थाना सीहोर के खिलाफ बलात्कार, अपहरण, पोक्सो एक्ट 376, 363, 366, 506, 3/4 के तहत लड़की भगाकर ले जाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई की।

आरोपी युवक रेहान अब जेल में..

मुख्य आरोपी युवक रेहान की गिरफ्तारी और लड़की की बरामदगी के लिए एसपी यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में थाना प्रभारी भंडारी ने सर्विलांस टीम, सायबर टीम सहित दो टीमें गठित की। पुलिस ने इस मामले में 12 घंटे बाद ही रात 11 के लगभग इंदौर रेलवे स्टेशन मंदसौर नीमच की ओर से आ रही ट्रेन से आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया।

गिरफ्तार करने वाली टीम…

इस कार्यवाही करने वाली टीम में थाना प्रभारी रवि भंडारी, एसआई तेज प्रकाश बोहरे, प्रधान आरक्षक विकास तिवारी, सायबर सेल शाजापुर राजेश दांगी, आरक्षक अनिल सक्सेना, उपनिरीक्षक सुनीता मेवाड़ा, प्रधान आरक्षक विवेक गोस्वामी, आरक्षक नयन यादव, वेदप्रकाश परमार रहे। रविवार को मामले का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी रवि भंडारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इसके बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही युवती को न्यायालय में बयान दिलाने के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 130

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!