Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

विभागीय लक्ष्यों के साथ प्राचार्य स्वयं के लक्ष्यों का भी निर्धारण करें

2 min read
Text Size:

स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश के सीएम राइज़ स्कूल लीडर स्टेप बैक कार्यक्रम के तीसरे और अंतिम दिवस प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी ने प्राचार्यों को नवीन सत्र के लिए लक्ष्य निर्धारण का महत्त्व बताया। उन्होने कहा कि सीएम राइज़ विद्यालयों के प्राचार्य विभागीय लक्ष्यों के साथ स्वयं के भी लक्ष्य निर्धारित कर उनका समुचित आकलन करें। जिससे वह जान पाएँगे कि कठिनाइयाँ क्या हैं और उनके निराकरण के लिए क्या प्रयास करने की आवश्यकता है।

समूह कार्य के दौरान सभी स्कूल लीडर्स ने छोटे-छोटे समूहों में चर्चा कर मंथन किया कि उनके द्वारा पूर्व वर्ष में निर्धारित लक्ष्यों, उनकी पूर्ति के लिए किये गये प्रयासों एवं कठिनाइयों का निराकरण किस तरह और अधिक सहजता से किया जा सकता है।

आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव द्वारा आगामी सत्र में लक्ष्य निर्धारण एवं उसकी प्राप्ति के लिए कार्य-योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही सीएम राइज़ विद्यालयों के प्राचार्यों को कम्युनिकेशन की जानकारी दी गई। उन्होंने हितधारकों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ जीवंत संपर्क स्थापित करने पर जोर दिया।

डाटा संग्रह पर केन्द्रित सत्र में संचालक लोक शिक्षण डी.एस. कुशवाह एवं आई.टी. समन्वयक  अभिषेक चौहान द्वारा डाटा संग्रह में आने वाली चुनौतियों जैसे स्टाफिंग एवं बोर्ड परीक्षा संबंधी प्रदर्शन विषयक प्रस्तुतिकरण साझा किया गया।

वित्त विषयक सत्र में स्कूल शिक्षा विभाग के वित्तीय सलाहकार  पंकज मोहन द्वारा वित्त संबंधी चुनौतियों एवं बजटिंग के विषय में प्रस्तुतिकरण दिया तथा वित्तीय नियमों एवं प्रक्रियाओं के तहत सहजता से संपादित की जाने वाली कार्य-प्रक्रिया से अवगत कराया।

ओपन हाउस सेशन में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा प्राचार्यों के प्रश्नों का सहजता से उत्तर दिया गया एवं संचालक  डीएस कुशवाह ने आभार माना। कार्यक्रम में संचालक राज्य शिक्षा केंद्र  धनराजू एस, संचालक लोक शिक्षण  के.के. द्विवेदी सहित सहयोगी संस्थाओं के सदस्य एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, सभी संभागों के संयुक्त संचालक एवं समस्त 274 सीएम राइज़ विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

109 Views
What do you think?

Leave a Reply