Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

सीबीएसई में विद्यार्थियों ने लहराया परचम

2 min read
Text Size:

 

खंडवा :- सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं  परिणामों में पोद्दार स्कूल के कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों ने परचम लहराया। सीबीएसई बोर्ड के सत्र 2022-23 के घोषित परिणाम में छात्रा अवनी अग्रवाल ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, वहीं छात्रा वामांक्षी तिरोले ने 93.4 प्रतिशत, परिधि अग्रवाल ने 92.6 प्रतिशत, पृथ्वीराज सिंह ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्राचार्या समीरा बख्त ने 10 वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के उच्च्वल भविष्य की कामना की।

इसी तरह संत जोसेफ़ स्कूल की छात्रा देवांशी सुधांशु जैन ने 86.4 अंक प्राप्त कर सफलता पाई है। वहीं सोफिया कान्वेट स्कूल प्राची पारवानी ने 12 वीं की परीक्षा में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की है। सेंट जोसफ स्कूल की छात्रा नित्या शाह ने 10 वीं 92 प्रतिशत प्राप्त कर सफलता अर्जित की है। इसी तरह इंदिरा सागर पावर स्टेशन एनएसडीसी नर्मदानगर केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 12 वीं में 30 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। सीबीएसी के आज घोषित परिणाम में परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रथम स्थान पर मानस भवर 94 प्रतिशत, द्वितीय स्थान जयंत मोहित 90.2 प्रतिशत तथा सृष्टि तोमर 90.2 प्रतिशत तृतीय, पीयूष तोमर 88.8 प्रतिशत रहे। विद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर संतोषी धोत्रे ने बताया कि शत प्रतिशत रिजल्ट विद्यालय के लिए रीजन में गौरव की बात है।

225 Views
What do you think?

Leave a Reply