Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

सरकार को सद्बुद्धि हेतु सहकारी कर्मचारी आज करेंगे सुंदरकाण्ड एवं हनुमान चालीसा का पाठ

1 min read
Text Size:

देवास :- अपनी जायज मांगों के निराकरण को लेकर मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर मध्यप्रदेश सहकारी समिति के कर्मचारी विगत 5 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। इस हड़ताल के चलते जिले की सभी सोसाइटी और राशन की दुकान बंद है, जिसके कारण राशन वितरण नहीं हो पा रहा है। जिलाध्यक्ष जवाल सिंह ठाकुर ने बताया कि हड़ताल के दौरान बड़ी संख्या में जिले से कर्मचारी धरना स्थल पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रकट किया। सहकारी समिति कर्मचारियों द्वारा आज गुरूवार को धरनास्थल पर सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने को लेकर संगीतमय सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि मध्यप्रदेश सहकारी समिति के सदस्यों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा और वेतन दिए जाने और स्व सहायता समूह उपभोक्ता भंडारण के कमीशन बढ़ाए जाने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश सहकारी समिति के कर्मचारी प्रदेश के आव्हान पर अनिश्चितकाल के लिए कलमबंद और ताला बंद हड़ताल पर है, जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती तब तक हमारी अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी रहेगी। प्रदेश सरकार ने समय रहते हमारी मांगों पर अमल नही किया तो आंदोलन उग्र रूप ले लेगा।

232 Views
What do you think?

Leave a Reply