घर घर जा कर पीले चावल दे रहा जाट समाज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

जाट समाज की ओर से क्षेत्र मे घर घर जाकर पीले चावल देकर समाज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण 

खातेगांव। जाट समाज मध्यप्रदेश के तत्वाधान में 14 मई को भोपाल के भेल दशहरा मैदान गोविंदपुरा में जाट महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूरे प्रदेश के प्रत्येक परिवार से लोग जुड़ेंगे, खातेगांव जाट समाज की ओर से क्षेत्र में गांव गांव घर घर जाकर पीले चावल देकर समाज के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है, खातेगांव तहसील के करीब 60 से अधिक गावों में निमंत्रण देने का कार्य अभी तक हो चुका है, जाट समाज की सामाजिक आर्थिक सांस्कृतिक ऐतिहासिक राजनीतिक विरासत को मजबूति देने के लिए लाखो की संख्या में समाज जन महाकुंभ में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के नेता अभिनेता खिलाडी कलाकार अधिकारी अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहेंगे, दोनो ही प्रमुख दलों के एक एक प्रतिनिधी यानी मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री को भी आमन्त्रित किया गया है यह आयोजन वीर तेजाजी महाराज कल्याण बोर्ड के गठन, महानगरों में जाट समाज भवन के लिए जमीन, महापुरषों के इतिहास को स्कूली पाठयक्रम में शामिल करने, केन्द्र की भर्ती परीक्षा में आरक्षण, ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने और शासकीय इमारतों के नाम शहीद ए आजम वीर भगत सिंह, महाराजा सूरजमल, राजा महेंद्र प्रताप सिंह, राजा भीम सिंह राणा आदि महापुरषों के नाम से रखे जाए, चौक चौराहो उद्यानों में इन भारत गौरव महान योद्धाओं की मूर्ति स्थापित की जाए, ऐसी कई मांगों को लेकर यह जाट महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है।

Views Today: 2

Total Views: 188

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!