सर्वधर्म समभाव का प्रतीक है सतना मेला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  रामखेलावन पटेल ने कहा है कि मेले हमें संस्कृति और गौरव से जुड़ने का अवसर देते हैं। सतना मेला सर्वधर्म समभाव का प्रतीक भी है। राज्य मंत्री श्री पटेल  को सतना मेले के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि रूटीन की जिंदगी से अलग हट कर मेले जीवन में आनंद और प्रसन्नता का संचार करते हैं। इससे हमारे जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। सतना मेले ने अपने व्यापक स्वरूप से विंध्य क्षेत्र के अलावा प्रदेश में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने मेले में लगे स्टॉल्स का अवलोकन किया। इस मौके पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

92 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!