बालाघाट में 20 मई को मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय मधुमक्खी दिवस

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अंतर्राष्ट्रीय मधुमक्खी दिवस पर 20 मई को बालाघाट के राजा भोज कृषि महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम होगा। इस आयोजन में देश एवं विदेश के 500 प्रतिभागी शामिल होंगे।

राष्ट्रीय कार्यक्रम में मधुमक्खी-पालन के क्षेत्र में उपयोग में आ रही नवीन तकनीकों की जानकारी किसानों को दी जायेगी। इस मौके पर प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। प्रदर्शनी में शहद और उसके उत्पादों को प्रदर्शित किया जायेगा। राष्ट्रीय आयोजन में राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड, राजा भोज कृषि महाविद्यालय बालाघाट और जिला प्रशासन सहयोग करेंगे। वर्ष 2022 में अंतर्राष्ट्रीय मधुमक्खी दिवस गुजरात में मनाया गया था। इस वर्ष मध्यप्रदेश में बालाघाट को आयोजन करने का सौभाग्य मिला है। सम्मेलन में 50 हजार किसानों के शामिल होने का अनुमान है। किसान सम्मेलन में प्रदेश में कृषि के क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में हासिल की गई उपलब्धियों की जानकारी किसानों को दी जायेगी। किसानों को उद्यानिकी फसलों के बारे में भी जानकारी दी जायेगी।

96 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!