कांग्रेस का वादा- सरकार बनने पर महिलाओं को प्रति माह 1500 और एलपीजी सिलेंडर पाँच सौ में

महिलाओं को प्रति माह 15 सौ रुपए एवं एलपीजी सिलेंडर 500 में सरकार बनने पर देने का वादा किया 

प्रदीप साहू खातेगांव। पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा मध्यप्रदेश में नारी सम्मान योजना का शुभारंभ छिंदवाड़ा लोकसभा के परासिया विधानसभा से आज शुरू किया गया । इस योजना में महिलाओं को प्रति माह 15 सौ रुपए एवं एलपीजी सिलेंडर 500 में सरकार बनने पर देने का वादा किया गया है। इसी क्रम में खातेगांव ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा इस योजना का शुभारंभ खेड़ापति मंदिर में पूजन अर्चन कर किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सदस्य लक्ष्मीनारायण बंडावालाा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ओम पटेल, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संगीता यादव, गौतम बंटू गुर्जर, जनपद उपाध्यक्ष मनीष पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश विश्नोई, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चिमना बाता, अजय गुर्जर, मुकेश नायक, शैलेश यादव, नरेंद्र सिंह राजावत, मुकेश पटेल मीणा, दीपक अग्रवाल, मुकेश राजोरिया, मनु सोलंकी, राजेश दुबे, गोलू दीपक राठौर, दिनेश बरड़, बलराम यादव, अजीत दुबे, अजय मर्सकोले, कमलेश बाता सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

65 Views

Leave a Reply