Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

कन्यादान करने में आत्मशांति का अनुभव होता है

2 min read
Text Size:

लोक निर्माण मंत्री  गोपाल भार्गव ने कहा है कि कन्यादान करने में आत्मशांति का अनुभव होता है। जब तक मैं जीवित हूँ तब तक धर्म पिता के रूप में आपके लिए कार्य करता रहूँगा। मंत्री श्री भार्गव को रहली विधानसभा क्षेत्र के गढ़ाकोटा में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह समारोह में शामिल हुए। समारोह में 1200 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। मंत्री श्री भार्गव ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दी।

मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि पहले कन्याओं का विवाह करने में पिता को रात में नींद नहीं आती थी, किंतु राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाय योजना प्रारंभ कर सभी कन्याओं के माता-पिता की चिंता दूर करने का कार्य किया है। योजना में सरकार द्वारा कन्या को 49 हजार रूपये का चेक दिया जाता है। इससे वे अपने नए परिवार में जाकर मर्जी से सुविधानुसार गृहस्थी का सामान खरीद सकेंगी। एक समय ऐसा था जब गरीब परिवार कर्ज में डूबे रहते थे, अपनी जमीन गिरवी रख कर बेटियों का विवाह करते थे। आज सभी गरीब बेटियों की शादी राज्य सरकार करवा रही है।

मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि इस पुण्य विवाह समारोह में 1200 जोड़ों ने दांपत्य जीवन में बंध कर एक-दूसरे का जीवन भर साथ निभाने के लिए सात फेरे लेकर कसमें खाई हैं। समारोह में 23 मुस्लिम जोड़ों के निकाह भी सपन्न हुए हैं, जो सामाजिक समरसता की मिसाल है। रहली विधानसभा क्षेत्र के जिन लोगों की इस विवाह समारोह में शादी नहीं हो पाई है, उन लड़के-लड़कियों के लिए स्पेशल कन्यादान समारोह 17 दिसंबर 2023 को अगहन, शुक्ल पंचमी श्री राम जानकी विवाह उत्सव के दिन किया जाएगा। इस विशेष कन्यादान समारोह में मेरे द्वारा 101 कन्याओं का कन्यादान लिया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए पंजीयन फार्म 23 नवम्बर देवउठनी एकादशी, भगवान शालिग्राम एवं माता तुलसी विवाह के दिन से वितरित होंगे।

सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना की राशि 49 हजार रूपये के साथ ही वर-वधू को उपहार रूप में मंत्री श्री भार्गव के सौजन्य से पलंग, सोफा, फ्रिज, वाशिंग मशीन, स्टील की अलमारी, ब्रांडेड एलईडी आदि सामग्री प्रदान की जा रही है।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply