सैंट्रल बैंक में वरिष्ठ ग्राहक मिलन कार्यक्रम संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सुनील सोन्हिया, भोपाल- गत दिवस सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा शाहपुरा भोपाल में स्टाफ पेंशनर्स मिलन समारोह आयोजित किया गया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्टॉफ पेंशनर्स से मिलना, उनकी समस्या को जानना और शाखा के व्यवसाय को बढ़ाने के लिए उनके सुझाव लेना था|शाखा प्रबंधन की तरफ से शाखा प्रबंधक श्रीमति नम्रता ज्योति, रंजीत कुमार (सहायक प्रबंधक), नेहा प्रिया, श्वेता, महेंद्र गुप्ता, अर्चना, सुनैना, विधि, कमलेश, अभिषेक ने सभी पेंशनर्स का पुष्प देकर स्वागत किया गया। स्टॉफ पेेंशनर्स मे मुख्य रूप से श्याम कस्तूरे, नीलकंठ अय्यर, ए के श्रीवास्तव एवम अन्य कई पेंशनर्स उपस्थित हुए| मीटिंग के दौरान कई साथियों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव दिए एवम शाखा की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया| शाखा प्रबंधक श्रीमति नम्रता ज्योति के द्वारा उत्तम ग्राहक सेवा देने का आश्वासन दिया और बैंक के व्यवसाय को बढ़ाने के लिए सभी से अनुरोध किया। सभी पेंशनर्स के द्वारा बैंक के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए समन्वय स्थापित कर व्यवसाय बढ़ाने का आश्वासन दिया। अंत में रंजीत कुमार ने सभी पेंशनर्स का आभार व्यक्त किया, शाहपुरा शाखा के इस आयोजन की सभी पेंशनर्स ने सराहना की।

70 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!