Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

आबकारी विभाग की अवैध मदिरा के विक्रय, संग्रह, परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही

1 min read
Text Size:

हरदा- कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी रितेश कुमार लाल के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय , संग्रहण, परिवहन की रोकथाम हेतु वृत खिरकिया के ग्राम पिपलिया, जूनापानी, जामुखो, सिंदा जी ढाबा सिराली, बाबा ताज ढाबा सिराली, आनंद सागर ढाबा सिराली में दबिश देकर कुल 14 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब, 2 पाव ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की के जप्त किए गए। उक्त मुद्देमाल जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क ) व धारा 36 के अन्तर्गत कुल 03 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। एवं धारा 54 के तहत 2 खाली तलाशी की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान वृत खिरकिया प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक दीपिका वाईकर तथा आरक्षको का योगदान रहा। उक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

 

91 Views
What do you think?

Leave a Reply