हरदा यातायात थाना व परिवहन विभाग द्वारा युवाओं के लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए मंगलवार को यातायात थाने में सुबह 11 बजे से शिविर आयोजित किया जाएगा। आरटीओ निशा चौहान ने बताया दिन भर लर्निंग लाइसेंस बनाने का काम किया जाएगा। इच्छुक युवक-युवतियां शिविर में शामिल होकर लाइसेंस बनवा सकते हैं।






