Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

डॉ आज़म ख़ान निर्देशित नाटक “बड़े मियां दीवाने” 11 मई को

1 min read
Text Size:

 

(सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट)

भोपाल – शहर की रंगमंच को समर्पित नाट्य संस्था फ्लाइंग फैरीज़ अपना नवीन हास्य नाटक “बड़े मियां दीवाने” लेकर आ रही है । जिसका मंचन गुरुवार 11 मई  को शहीद भवन में शाम 7 बजे से होगा । इस नाटक के लेखक हैं इमरान रशीद, पवन उत्तम व फर्रुख सेयर और इस को निर्देशित किया है भोपाल के जाने-माने नाट्य निर्देशक डॉ.आजम खान ने । हास्य नाटक “बड़े मियां दीवाने” ऐसे सनकी बूढ़े आदमी मीर बुलंद अली खान उर्फ मीर साहब पर आधारित है जो 80 वर्ष की आयु में भी अपने को जवान और युवा समझते हैं और अपनी प्रेमिकाओं के रहते पड़ोस में रहने वाली एक जवान खूबसूरत बच्ची से इश्क करते हैं और उसके घर शादी का प्रस्ताव भेज देते हैं।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply