Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

माँ बेटी ने खाया जहर, पति ने लगाई फांसी

2 min read
Text Size:

रहटगांव थाना क्षेत्र में पति दिलीप गौर (39) और पत्नी कांती गौर (33) की मौत हो चुकी है, जबकि 11 साल की बेटी शिवानी जिदंगी और मौत की जंग लड़ रही है। बताया जा रहा है कि तीनों रविवार रात को किसी रिश्तेदार के यहां शादी से लौटे थे, इसके बाद रात में ही पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, और सुबह भी विवाद हुआ और इस विवाद में पति-पत्नी की मौत हो चुकी है, जिनके शव रहटगांव पीएम के बाद रहटगांव में अंत्येष्टि की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक बेटी शिवानी को गंभीर अवस्था होने के कारण इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। घटना सोमवार सुबह करीब सात से आठ बजे के बीच की बताई जा रही है।

लोगों का कहना है कि प्रारंभिक रूप से विवाद का कारण पता नहीं चला है, लेकिन तीनों किसी रिश्तेदार के यहां से शादी ब्याह से होकर आए थे, इसके बाद तीनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा, जिसमें पहले पत्नी और बेटी द्वारा जहर खाने पर पति ने घबराहट या डर के कारण खुद भी फांसी लगा ली, बताया जा रहा है कि ये पूरा घटनाक्रम एक ही कमरे में हुआ है। जिसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया, वहीं बेटी का इलाज हरदा जिला अस्पताल में चल रहा है।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply