अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में वैश्विक स्तर पर विश्व के  लाखों परिजनों  ने किए बड़ी श्रद्धा और उमंग के साथ अपने अपने घरों पर यज्ञ, साथ ही अन्य आज पड़ोसी सगे संबंधी मित्रों को भी प्रेरित किया यज्ञ के लिए जिसका उद्देश्य राष्ट्र को स्वस्थ समर्थ और संस्कारवान बनाना है। गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि प्रतिवर्ष गायत्री परिवार द्वारा बुद्ध पूर्णिमा को बड़ी उमंग और उत्साह के साथ देशभर में पुनीत इस अभियान को संपन्न करता आ रहा है, इसी क्रम में इस वर्ष भी बुद्ध पूर्णिमा को देवास जिले की सभी तहसीलों मे पूर्ण उल्लास के साथ इस अभियान को संपन्न किया गया जिसमें देवास तहसील मे 2159, हाटपिपलिया 1359, कन्नौद 504, बागली 435, सोनकच्छ 150, खातेगांव 530, सतवास 25, टोंक खुर्द 10, उदयनगर 05 इस प्रकार कुल 5159घरों में गृह गृह यज्ञ संपन्न हुए।
गायत्री परिवार देवास की दुर्गा दीदी एवं जिला युवा समन्वयक प्रमोद निहाले ने बताया की पुनीत पावन गृह गृह यज्ञ अभियान का एक ही उद्देश्य है कि घर-घर में गायत्री और यज्ञ पहुंचे जिससे घर का वातावरण शुद्ध पवित्र और संस्कारवान बन सके, घर में यज्ञ प्रभाव महत्वपूर्ण होता है यज्ञ के माध्यम से यजमान अपनी बुराइयां छोड़ता है और अच्छाई ग्रहण करता है जिससे परिवार देव परिवार बनता है और मानव में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग के अवतरण का लक्ष्य पूर्ण होता है।

189 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!