Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

एक जिला एक उत्पाद योजना अंतर्गत किसानों को बांस की खेती के बारे में दी जानकारी

1 min read
Text Size:

देवास : आत्मनिर्भर मप्र बनाने के लिए एक जिला एक उत्पाद योजना प्रदेश शासन द्वारा प्रारंभ की गई है। योजना अंतर्गत कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं कृषि उप संचालक आरपी कनेरिया के मार्गदर्शन में जन अभियान परिषद ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष व मप्र शासन से सम्मानित ग्राम छोटी चूरलाय के युवा कृषक धर्मेन्द्र सिंह राजपूत खरगोन जिले के गांवों में पहुंचे और किसानों को बास की खेती के बारे में जागरूक किया। नर्सरी प्रबंधक दीपक नागर, राहुल पाटीदार एवं विशाल पाटीदार की उपस्थिति में श्री राजपूत ने किसानों को  बताया कि बांस की खेती के लिए इमारती लकड़ी का एक बेहतर विकल्प है। व्यापक अंतरराष्ट्रीय बाजार और लगातार इसकी मांग बढ़ रही है। इसके रोपण में एक बार ही खर्च होगा। सरकार की यह योजना किसान हितैषी योजना है। किसान आगे आकर इस योजना का लाभ ले सकते है। श्री राजपूत ने एक जिला-एक उत्पाद योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए खेती का लाभ का धंध कैसे बनाए के बारे में बताया

80 Views
What do you think?

Leave a Reply