अमित शाह के कांग्रेस मुक्त भारत के जुमले की हवा निकली

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास : मप्र के राजनीतिक इतिहास में अचानक आये  चमत्कारिक मोड़ से हर कोई आश्चर्यचकित है। पूर्व मुख्यमंत्री, जनसंघ जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक तपोनिष्ठ मूर्धन्य नेता स्व. कैलाश जोशी के पुत्र मप्र शासन में तीन बार विधायक और प्रदेश के स्कूल शिक्षा कैबिनेट मंत्री रहे दीपक जोशी ने लंबे समय से चल रही राजैनतिक उठापटक मान मनोव्वल के बाद आखिरकार पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पहुँच कर उनको शुचिता ओर ईमानदारी की रक्षा करने का आग्रह करते हुए अपने पिता का चित्र भेंट कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली और काग्रेस का दामन थाम लिया। इस अवसर पर स्व. कैलाश जोशी की कर्मभूमि के  50 वर्षों से केंद्र बिंदु रहे नगर कांटाफोड़ में हर्ष की लहर दौड़ गई। पत्रकारों से चर्चा करते हुवे नगर परिषद कांटाफोड़ उपाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश पटेल ने कहा कि दीपक जोशी जैसे वरिष्ठतम नेता के काग्रेस पार्टी में विश्वास व्यक्त करने की ऐतिहासिक घटना ने देश के गृहमंत्री अमित शाह के कांग्रेस मुक्त भारत के जुमले की हवा निकाल दी है। देश को आजादी, तरक्की ओर विकास  अमन भाइचारे का संदेश देने वाली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर जोशी ने यह संदेश दिया कि कांग्र्रेस मुक्त भारत का सपना खोखला दिवास्वप्न है। कांग्रेस ही देश को एक ओर नेक रख सकती। इस अवसर पर सैकड़ों कांग्रेसजनों ने स्थानीय गांधी चौराहे पर एकत्रित होकर आतिशबाजी की व मिठाई बांटी। प्रदेश कांग्रेस सदस्य मनोज होलानी के नेतृत्व में आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई और कैलाश जोशी व श्याम होलानी अमर रहे…, दीपक जोशी जिंदाबाद के नारे लगाए।

96 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!