शादी से लोट रहे परिवार की कार में लगी आग, राजोदा रोड पर हुआ हादसा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास :  दोपहर कार में जिले के राजोदा-केलोद रोड पर अचानक आग लग गई, जिससे कार पूरी तरह जल कर खाक हो गई। कार में सवार सभी लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जानकारी अनुसार ग्राम आक्या का निवासी परिवार के लोग अपनी कार रिनॉल्ट डस्टर से ब्यावरा शादी में गए थे। जहां शादी में से लोटते समय कार में आग लग गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि कार में एसी के खराब होने के कारण आग लगी है। कार में लगी छोटी सी आग को देखकर ही कार में सवार सभी 6 लोग कार से बाहर निकल आए, देखते ही देखते पूरी कार में आग लग गई सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित है।

85 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!