देवास : शहर के नागरिको की निगम संबंधि समस्याओ के निराकरण के लिए महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा जनसुवाई की जा रही है। जिसके अन्तर्गत महापौर जनसुनवाई मे नागरिको के निगम संबंधि शिकायतो के 23 आवेदन प्राप्त हुए जिनमे से 8 आवेदनो का तत्काल निराकरण कर शेष 15 आवेदनो को निगम के संबधित विभागो मे समय सीमा मे निराकरण किये जाने हेतु भेजा गया। इस अवसर पर विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगम लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ अध्यक्ष शीतल गेहलोत, निगम उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला, कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, इन्दुप्रभा भारती,साहयक यंत्री जगदीश वर्मा, राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, लेखाधिकारी दिलीप गर्ग आदि सहित निगम अधिकारी उपस्थित थे।
महापौर जन सुनवाई मे 23 शिकायती आवेदनो मे से 8 का तत्काल किया निराकरण

Text Size:
130 Views
What do you think?






