Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

रेत का अवैध परिवहन करने पर प्रकरण दर्ज

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग व पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन के मार्गदर्शन में रेत का अवैध परिवहन करने वालों के विरुद्ध जिले में लगातार कार्यवाही की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया ने बताया कि गुरूवार को ग्राम गोला में डम्फर चालक राजेश पिता कन्हैयालाल उइके निवासी बागरूल अवैध रूप से रेत परिवहन बिना रायल्टी के कर रहा था। जिस पर अपराध क्र.121/23 धारा 379, 414 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई। इसके अलावा ग्राम आदमपूर, अजनई तिराहा में हीरालाल पिता गोकुलप्रसाद बलाई निवासी अजनई एवं सखाराम पिता मदनलाल कतिया निवासी रिजगांव के द्वारा ट्रेक्टर ट्राली में अवैध रेत परिवाहन करते पाए जाने पर क्रमश: धारा 379, 414 भादवि 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया। वहीं रेत के अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त कर आरोपियों को न्यायालय पेश किया।

—————————-

99 Views
What do you think?

Leave a Reply