Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

अवैध गैस रीफिलिंग सेंटर से मोटर व गैस सिलिंडर जप्त

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशन में गठित जांच दल द्वारा हरदा, करताना व सिरकंबा शहर में गुरूवार को होटल एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जांच राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई। निरीक्षण के दौरान शिवशक्ति फर्नीचर इंडस्ट्रियल एरिया हरदा से वाहनो में अवैध रूप से गैस ट्रांसफर की मोटर सहित 8 गैस सिलिंडर जप्त कर प्रकरण बनाया। गजानंद स्वीट करताना से 1 एवं पंडित जी ढाबा सिरकम्बा से 2 घरेलू गैस सिलिंडर जप्त किए। आज की कार्यवाही में कुल 11 गैस सिलिंडर जप्त किए गए। जांच के दौरान डिप्टी कलेक्टर आशीष खरे, तहसीलदार रामकिशोर झड़बड़े, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रशांत सिंह कुशवाह, श्रीमती अमृता भट्ट एवं नियुक्ति उमाहिया उपस्थित रहे।

————————–

172 Views
What do you think?

Leave a Reply