Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

भगवान परशुराम जन्मोत्सव…… अक्षय तृतीया पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। ब्राह्मणों के आराध्यदेव भगवान परशुराम का जन्मोत्सव २३ अप्रैल को भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया के अवसर पर मनाये जाने वाले जन्मोत्सव को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। युवाओं की टीम गांव-गांव संपर्क कर समाजिकजनों को आयोजन में सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध कर रहे हैं। वहीं युवाओं की अन्य टीम शोभायात्रा समेत तमाम व्यवस्थाओं की तैयारियों में जुटे हैं। सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जयंती पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरेगी। श्री पाराशर ने समाजिक आयोजन में समस्त विप्रबंधुओं से शामिल होने का आग्रह किया है। साथ ही प्रकटोत्सव के दिन अपने-अपने घर के बाहर पांच-पांच दीप अवश्य जलाये। संगठन के महामंत्री सुनील तिवारी ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 19 अप्रैल से कार्यक्रम शुरू होंगे। 19 को महिला ंसगठन का कार्यक्रम होगा। वहीं 20 अप्रैल को बालिकाओं का कार्यक्रम रखा है। अगले दिन युवा संगठन अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति देगा। वहीं 22 अप्रैल को सामूहिक रूप से गौ-पूजा का आयोजन होगा।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply