Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

महात्मा ज्योतिबा फुले को जयंती मनाई  

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर हरदा जिले में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर संयुक्त कलेक्टर डीके सिंह ने माल्यार्पण किया। इस दौरान अधिकारी कर्मचारियों ने वंदे मातरम गायन भी किया। इसके अलावा उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में भी महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन दर्शन के बारे में बताया। उन्होने बताया कि नारी शिक्षा और दलित उत्थान का प्रतिरोध सहन करते हुए महात्मा फुले ने अपनी पत्नी श्रीमती सावित्री बाई फुले को शिक्षिका बनाया। उन्होंने स्त्री शिक्षा के लिए स्वयं ही स्थान की व्यवस्था की और महिलाओं की शिक्षा जारी रखी। स्त्रियों और दलितों को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलवाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे। इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले पर केन्द्रित निबन्ध लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

——————————–

157 Views
What do you think?

Leave a Reply