Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ तूर्यनाद संस्था के सदस्यों ने किया पौध-रोपण

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में मैनिट भोपाल के छात्रों की संस्था “तूर्यनाद” के सदस्यों के साथ नीम, पीपल, अमरूद, जामुन और करंज के पौधे लगाए। राजभाषा हिंदी और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार द्वारा देशवासियों में राष्ट्र-गौरव एवं आत्म-गौरव की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से कार्यरत संस्था के आशुतोष सिंह ठाकुर, डॉ. सविता दीक्षित, विकास जोगपाल सहित लगभग 80 सदस्य पौध-रोपण में शामिल हुए। संस्था द्वारा महाविद्यालयीन युवाओं के लिए प्रतिवर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम, रचनात्मक और वैचारिक प्रतियोगिताएँ, कार्यशालाएँ तथा व्याख्यान किए जाते हैं। उल्लेखनीय है कि भोपाल में 8-9 अप्रैल को तूर्यनाद का पूर्व छात्र सम्मेलन हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सुश्री दीक्षा भास्कर और अजय वर्मा ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। समाज सेवी रविन्द्र भास्कर सहित विकास भास्कर, विवेक भास्कर और श्रीमती गीता भास्कर ने भी पौधे लगाए।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply