अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश में आदिवासियों के हित में पेसा कोर्डिनेटर भर्ती योजना में गंभीर तरीके से अनियमितता कर संघ से जुड़े लोगों को नियुक्त किया गया है। इस मामले में आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने नियुक्तियों के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नाटक का मंचन कर शासकीय कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर पेसा एक्ट में कोर्डिनेटर नियुक्ति का विरोध जताया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के शुभम सूरमा ने बताया कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसका जबाव युवा आने वाले विधानसभा चुनाव में देगा। एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष मुजाहिद अली ने बताया कि योग्यता माप दंड होना चाहिए। लेकिन प्रदेश में डिग्री नहीं, बल्कि विशेष विचाराधारा से जुड़ा होना जरूरी है। युवाओं के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। पढ़े लिखे युवाओं को नोकरी न देकर संगठन से जुड़े लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं की लड़ाई लड़ने के लिए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन हमेशा तत्पर रहेगी। इस अवसर पर एनएसयूआई प्रदेश सचिव मनोज विश्नोई, ललित चोरसिया, अरुण ढोके, शंकर दमाड़े, सागर भदौरिया, कुलदीप आदि एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
———————–
Views Today: 2
Total Views: 98

