Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

रास्ते के विवाद को आपसी सहमति से सुलझाया  

1 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। तहसील सिराली के ग्राम आमासेल में समरसता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान लगभग 1 वर्ष से चल रहे रास्ता विवाद के प्रकरण में समझाईश देकर आपसी सहमति से सुलझाया गया। तहसील सिराली के आमासेल में जगदीश पिता गुलाबदास गुर्जर के नाम से दर्ज भूमि से लगा हुआ निजी रास्ता खसरा नम्बर 61/1 कुल रकबा 0.122 हेक्टेयर है। किसान श्रीराम व ओमप्रकार गुर्जर द्वारा आपसी मनमुटाव के कारण रास्ता रोक दिया गया था। नायब तहसीलदार सिराली ने शिविर के दौरान स्थल का मौका मुआयना किया तथा रास्ता निजी होने के कारण दोनों पक्षों को समझाइश देकर आपसी सहमति से विवाद का निराकरण किया गया। दोनों पक्षों द्वारा आपसी सहमति से रास्ते का बजरीकरण किया गया। रास्ता संबंधी विवाद का निराकरण होने के बाद दोनों पक्षों को प्रमाण-पत्र दिया गया।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply