Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

अतिथि शिक्षकों की सेवाओं के लिए आदेश जारी

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा/भोपाल। प्रदेश के सभी शासकीय स्कूलों में अतिथि शिक्षकों के रूप में सेवा देने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश सरकार ने उनकी सेवाएं बढ़ाने के संबंध में एक आदेश जारी किया है। यह आदेश भी तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इसके जारी होने से सभी अतिथि शिक्षकों को सीधा फायदा होगा, क्योंकि अब उनकी सेवाएं बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार अतिथि शिक्षकों से सेवाएं महज शिक्षण सत्र रहने तक ली जाती हैं। इसके शिक्षण सत्र समाप्त होते ही उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाती है। लेकिन इस बार शिक्षण सत्र समाप्त होने के बाद सरकार द्वारा आदेश जारी कर तत्काल उनकी सेवाओं में बढ़ोतरी कर दी है। जानकारी के अनुसार इस आदेश से अतिथि शिक्षकों का समय बढ़ाया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश शासन भोपाल द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्त, प्रशिक्षण, अवकाश के कारण विद्यार्थियों के पठन-पाठन प्रभावित न हो इस हेतु संचालनालय के संदर्भित निर्देशों द्वारा शिक्षासत्र 2022-23 में विद्यालय में अतिथि शिक्षकों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। शैक्षणिक सत्र 2022- 23 में परीक्षा मूल्यांकन तथा परीक्षाफल तैयार करने संबंधी कार्य 30 अप्रैल 2023 के पूर्व संपादित किया जाएं। इसलिए अतिथि शिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल तक बढ़ा दी हैं।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply