Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन २ मई को

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। निकटवर्ती ग्राम अबगांवखुर्द में आगामी 2 मई को कुशवाहा समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन होने जा रहा है। जिसकी व्यापक तैयारियां की जा रही है। इस संबंध में अलग-अलग चरण में बैठकों का आयोजन भी जारी है। इस दौरान समितियों का गठन कर सक्रिय समाजसेवियों को दायित्व भी सौंपे जा रहे हैं। समाज के अजय कुशवाहा ने बताया कि संपूर्ण आयोजन अबगांवखुर्द में होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं कृषि मंत्री कमल पटेल विशेष रूप से उपस्थित होकर वर-वधुओं को आशीर्वद प्रदान करेंगे। वहीं विशेष अतिथि रमेशचन्द्र मौर्य संभागीय अध्यक्ष कुशवाहा समाज मौजूद रहेंगे। एन्होंनें बताया कि समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के पंजीयन की प्रक्रिया चल रही है। जिसकी अंतिम तारीख 25 अप्रैल निर्धारित की है। आयोजन समिति के अध्यक्ष भारतसिंह सलइया ने समाजिक बंधुओं से सामूहिक विवाह सम्मेलन में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है।

—————————-

203 Views
What do you think?

Leave a Reply