सनी गुरूदत्ता कालापीपल, शाजापुर– एक सफल अधिकारी की पहचान है कि वह जनता में लोकप्रिय और ईमानदार बने। कलेक्टर दिनेश जैन पूरे शाजापुर जिले में जनता के बीच अपने कार्यकाल के दौरान दिल जीत ले गए ।यही कारण उनके नवाचार रक्तदान की मुहीम से विश्व रिकार्ड बनया ओर शाजापुर का नाम विश्व मे रोशन हुआ ।आपको नए जिले की कमान मिलने पर मेरी और शाजापुर जिले की जनता की ओर से बहुत बधाई। शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन आईएएस अधिकारी के साथ एक सरल व्यक्तित्व के रूप मे जाने वाले अधिकारी है ।आपने हमेशा जरूरतमंद लोगो की मदद की । पिछले दिनों दैनिक जागरण के दफ्तर आकर आपने अभिनव पल हमारे साथ सांझा भी किए थे ।
कलेक्टर दिनेश जैन शाजापुर और स्कॉच सिल्वर अवार्ड

कोरोना काल में शाजापुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को जानने के लिए किये गये अभिनव नवाचार के लिए कलेक्टर दिनेश जैन को स्कॉच सिल्वर अवार्ड प्राप्त हुआ।उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण काल में ग्रामीणों की समस्याओं सुनने के लिए कलेक्टर दिनेश जैन ने अभिनव नवाचार करते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई शुरू की थी। इस नवाचार के कारण श्री जैन ने जिले की लगभग 240 ग्राम पंचायतों के सरपंचो सहित ग्रामीणजनों से संपर्क कर उनकी समस्याएं जानी और यथोचित निराकरण भी किया । इस नवाचार को लेकर कलेक्टर श्री जैन द्वारा स्कॉच अवार्ड के लिए 19 नवंबर 2020 को नॉमिनेशन दर्ज कराया। इस पर 04 दिसंबर से 06 दिसंबर 2020 तक वोटिंग हुई और जिले को 21 दिसंबर 2020 को सेमीफाईनल में स्थान प्राप्त हुआ। सेमीफाईनल के बाद आज 22 दिसंबर 2020 को स्कॉच अवार्ड की टीम के समक्ष कलेक्टर ने अपने कार्यों से संबंधित ऑनलाइन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया,।जिसके आधार पर कलेक्टर दिनेश जैन सिल्वर स्कॉच अवार्ड प्राप्त हुआ था।

कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन से मुख्यमंत्री ने रक्तदाताओं का किया अभिनंदन..
कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन और सबके प्रयासों के कारण अमर शहीद भगतसिंह, सुखदेव एवं राजगरू के बलिदान दिवस 23 मार्च के उपलक्ष्य में 21 मार्च को शाजापुर जिले में रक्तदान शिविरों में कुल 3508 यूनिट रक्त संग्रहित होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शाजापुर जिले के रक्तदाताओं का अभिनंदन किया था ।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि रक्तदान ही महादान है।शाजापुर जिले ने 21 मार्च को 3508 यूनिट रक्त संग्रहित कर एक दिन में सर्वाधिक रक्त संग्रहण का रिकार्ड बनाया था।शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन एवं अथक प्रयासों से जिले में 22 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित हुए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस जीवनदायी और मानवीय पहल के लिए जिले के समस्त रक्तदाताओं का अभिनंदन किया। और कहा कि नि:संदेह यह सेवा और कर्तव्यनिष्ठा का श्रेष्ठ उदाहरण है। उल्लेखनीय रहा हैै कि रक्तदान महादान के संकल्प के लिए लोगों को कलेक्टर दिनेश जैन ने ही प्रेरित कियााा था वहीं आयुष्मान कार्ड को लेकर भी जिला शाजापुर मध्य प्रदेश में तीसरे नंबर पर रहा है।
Views Today: 2
Total Views: 232

