पं. माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर प्रभारी मंत्री व सांसद ने किया माल्यार्पण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

खंडवा। एक भारतीय आत्मा के नाम से प्रसिद्ध कवि, लेखक और पत्रकार पद्मभूषण व डी लीट से सम्मानित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दादा माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर तीन पुलिया स्थित माखन दादा की प्रतिमा के समक्ष पत्रकार साथियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर ने कहा मेरे लिए यह गौरव के क्षण है कि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की कर्मभूमि पर उनकी जयंती पर उन्हें नमन किया। दादा को कोटि-कोटि प्रणाम करती हूं, प्रभु से प्रार्थना करती हूं कि उनके जैसे राष्ट्रभक्ति हम सब में समाहित कर दें। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पहुंचकर दादा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही। इस दौरान पत्रकारों ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल से कहा कि दादा की प्रतिमा को उचित स्थान मिले एवं भव्य स्मारक बनाया जाए। इस पर सांसद ने कहा कि सांसद निधि से भी जो राशि की मांग की जाएगी दी जाएंगी। इस अवसर पर पत्रकार राजेंद्र पाराशर, संजय चौबे, अनंत महेश्वरी, प्रमोद सिन्हा, सुनील जैन, कन्हैया मंडलोई, हर्ष उपाध्याय, नितिन झावर, मयंक पाराशर, हेमंत शर्मा, आसिफ सिद्धकी, समाजसेवी देवेंद्र जैन, जगदीश चंद्र चौरे उपस्थित थे।

75 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!