Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

पॉवर ट्रांसफार्मर की स्थापना के चलते बंद रहेगा विद्युत प्रदाय

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। महाप्रबन्धक मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी हरदा अनूप सक्सेना ने बताया कि 2 अप्रैल को 132 के.व्ही. उपकेन्द्र हरदा में अतिरिक्त 63 एम.व्ही.ए. पॉवर ट्रांसफार्मर की स्थापना का कार्य किया जाना है। इस कारण 132 के.व्ही. उपकेन्द्र हरदा से निकलने वाले 33 के.व्ही. फीडरों का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इस अवधि में इन 33 के.व्ही. फीडरों से जुड़े सभी 33/11 के.व्ही. सबस्टेशनों से संबंधित क्षेत्र में विद्युत प्रदाय अवरूद्ध रहेगा। श्री सक्सेना ने बताया कि 2 अप्रैल को हरदा शहर में प्रात: 10 बजे से 4 बजे तक विद्युत प्रदाय अवरूद्ध रहेगा। इसके अलावा ग्वालनगर, हंडिया, सोनतलाई, कांकरिया, करताना, अबगांव खुर्द, टिमरनी, रहटगांव, छोटी हरदा व व्ही.एक्सएल में प्रात: 10 बजे से 11 बजे तक तथा सोनतलाई, करताना, कांकरिया, हंडिया व अबगांवखुर्द में शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक विद्युत प्रदाय अवरूद्ध रहेगा।

125 Views
What do you think?

Leave a Reply