नाबालिग युवती का वीडियो बनाकर मांगे पैसे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, देवास। जिला मुख्यालय से 28 किमी दूर टोंकखुर्द थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के परिजन द्वारा थाने पर लिखित आवेदन देकर अपने परिचित तीन मुस्लिम समुदाय के लड़कों द्वारा धोखे से लड़की का वीडियो बनाने और उसे वायरल करने के नाम पर रुपए मांगने व नहीं देने पर विडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की। टोंकखुर्द पुलिस ने शिकायत प्राप्त होते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मामले की गंभीरता से अवगत कराया और धारा 386, 354, 363, 34 भादवि एवं 11(वी)/12 पाक्सो एक्ट, 67 बी आईटी एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज किया। मामला सामने आने के बाद टोंकखुर्द क्षेत्र में हिंदू मुस्लिम वर्गों के बीच हलचल मच गई। फरियादी हिन्दू पक्ष से हैं और सभी आरोपी मुस्लिम पक्ष से होने के कारण क्षेत्र में तनाव का माहौल उत्पन्न होता देख पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 40 मिनट के अंदर आरोपी शाहदत पिता सईद लाला जाति मेवाती मुसलमान 20 वर्ष और सोहेल सैय्यद पिता रईस सैय्यद जाती मुसलमान 20 वर्ष निवासी टोंकखुर्द को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीसरे आरोपी राजा पटेल पिता अफसर पटेल जाति नायता मुसलमान निवासी टोंकखुर्द की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।टोंकखुर्द पुलिस की तत्परता से आरोपियों को तुरन्त राउण्डअप कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द को कायम रखा गया तथा आरोपियों को विशेष न्यायालय देवास में पेश किया गया।

इन्होंने की सराहनीय कार्यवाही

इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी टोंकखुर्द उपनिरीक्षक लालसिह डोडिया, सुषमा भास्कर, सहायक उपनिरीक्षक संजय निगम, सुवेदार सिंह यादव, प्रधान आरक्षक राजेश लुवानिया, सन्तोष नवरंग, आरक्षक सुरेश शर्मा, मुकेश सोनेर, रणजीत पाटीदार, भुनेश, बलराम परमार, राजेश परमार, जितेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक प्रियका बघेल की अहम भूमिका रही।

135 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!