Skip to content
Saturday, 17 October 2026
भोपाल

मंडियों को आधुनिक बनाने का कार्य शीघ्रता से करें : कृषि मंत्री  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, भोपाल। किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री सह अध्यक्ष मंडी बोर्ड कमल पटेल ने मंडियों को आधुनिक बनाने के कार्य को शीघ्रता से करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री श्री पटेल मंडी बोर्ड कार्यालय में मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के संचालक मंडल की 140 वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मंडियों को सर्वसुविधायुक्त बनाने को कहा। मंडी बोर्ड उपाध्यक्ष मंजू राजेन्द्र दादू, अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल, संचालक कृषि एम सेलवेन्द्रम, आयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं आलोक कुमारसिंह, एमडी मंडी बोर्ड श्रीमती जीवी रश्मि सहित संचालक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मंडियों में आने वाले किसानों के लिए व्यवस्थागत समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। जिससे उन्हें कोई असुविधा न हो। मंडियों को अत्याधुनिक बनाने के साथ ही सर्व सुविधायुक्त बनाएं। एक ही स्थान पर अधिक से अधिक सुविधाएं सुलभ कराई जाएं। बैठक में वर्ष 2023-24 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया। बजट में 294 करोड़ 49 लाख की आय के साथ 294 करोड़ 12 लाख रूपये का व्यय प्रदर्शित किया गया। संचालक मंडल ने प्रदेश की चयनित 14 मंडियों को हाईटेक मंडी बनाने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया। अन्य मंडी एवं उप मंडियों के प्रांगणों के सुदृढ़ीकरण एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का राज्य विपणन विकास निधि नियम-2000 में निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई। पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा भी हुई।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply