Skip to content
Thursday, 22 October 2026
मध्य प्रदेश

कालापीपल में इस बार ऐतिहासिक बनी रंग पंचमी

1 min read
Text Size:

सनी गुरुदत्ता, कालापीपल:- शाजापुर जिले के नगर परिषद पानखेड़ी कालापीपल में रंग पंचमी को लेकर नगर में खासा उत्साह देखने को मिला।हर कोई एक दूसरे को गुलाल लगाकर रंग पंचमी की बधाई देता नजर आया।इस दौरान युवक-युवतियां, बुजुर्ग महिलाएं भी रंग पंचमी पर एक-दूसरे को गुलाल लगाते नजर आए।वहीं प्रशासन ने भी रंग पंचमी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।साथ ही प्रशासन ने भी नगर परिषद व कस्बे वासियों को रंग पंचमी की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।नगर परिषद द्वारा रंग पंचमी का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।नागरिकों का कहना है कि इस बार कालापीपल में इस बार रंगपंचमी ऐतिहासिक मनाई गई ।जिसमें गेर का आयोजन किया।गेर श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख पंचमुखी चौराहे, राजीव चौक,मेन बाजार,सब्जी बाजार,बस बस स्टैंड होती हुई मधु सोनी वाले चौराहे पर पहुंची।जहां नगर परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने नगर के सामाजिक धार्मिक लोगों का रंग पंचमी महोत्सव में पधारने पर आभार व्यक्त किया।पुलिस प्रशासन पूरा अलर्ट मोड पर रहा थाना प्रभारी रवि भंडारी ने बताया कि रंगो के त्योहार में किसी भी प्रकार का कोई व्यवधान ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी।

133 Views
What do you think?

Leave a Reply