Skip to content
Friday, 23 October 2026
देवास

युवा अग्निपथ भर्ती रैली के लिए करें आवेदन

1 min read
Text Size:

देवास- एआरओ महू भर्ती निदेशक कर्नल बलजीत सिंह ने बताया कि पुरुषों के लिए दूसरी अग्निपथ भर्ती रैली की अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अग्निपथ भर्ती रैली में भाग लेने के लिए युवा 15 मार्च तक www.joinindianarmy.gov.in वेबसाइट पर पंजीयन कर सकते है। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए शुल्क 250 रुपए होगा। परीक्षा से 15 दिन पहले सेना भर्ती कार्यालय महू द्वारा प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। उज्जैन और इंदौर में नामित केंद्रों पर इंदौर और उज्जैन संभाग के 15 जिलों के उम्मीदवारों के लिए पहला ऑनलाइन सीईई 17 अप्रैल से शुरू होगा।

     उन्होंने बताया कि सेना भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन सीईई में शामिल होने के वीडियो जॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। रजिस्ट्रेशन से पहले कैंडिडेट्स वीडियो देख लें ताकि रजिस्ट्रेशन में कोई गलती न हो। यदि उम्मीदवारों को पंजीकरण में कोई समस्या आती है तो वे सेना भर्ती कार्यालय महू आ सकते हैं, पंजीकरण और ऑनलाइन सीईई के वीडियो भी उम्मीदवारों के लाभ के लिए एआरओ महू द्वारा स्कूलों/कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और जिला रोजगार अधिकारियों को सौंपे गए हैं।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply