Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

‘बच्चों के लिए पुस्तकें दान कर, उनके उज्जवल भविष्य निर्माण में सहयोग करें’

1 min read
Text Size:

कलेक्टर श्री गर्ग ने नागरिकों से की अपील

हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग नागरिकों से अपील की है कि जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायतों में स्थापित किए गए किताब घरों के लिए पुस्तकें और पाठ्य सामग्री दान करें और बच्चों के भविष्य निर्माण में सहयोग करें। उन्होने बताया कि इस संबंध में जिला पंचायत हरदा के रजनीश शुक्ला के मोबाईल नं. 9993526880 अथवा कार्यालय जिला पंचायत हरदा के ई-मेल ceozphar@mp.gov.in पर सम्पर्क किया जा सकता है।

 उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन हरदा की पहल पर जिले में शिक्षा को बढ़ावा देने, किताबों के प्रति रूझान और पुस्तकें पढ़ने की आदत, जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से जिले की ग्राम पंचायतों में सामुदायिक सहयोग से किताब घर स्थापित किये गये हैं।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply