Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

समरसता शिविर में बांटे जाति प्रमाणपत्र व खसरा की नकल

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

हरदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुशासन संबंधी निर्देशों के पालन में हरदा जिले में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री कमल पटेल के मार्गदर्शन में चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण गांव गांव में किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को तहसील क्षेत्र हंडिया अंतर्गत अबगांवकलां कलस्टर में आने वाली ग्राम पंचायत अबगांवकलां देवतालाब, बैंडी एवं भादूगांव में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने समरसता शिविर आयोजित कर शिविर में ग्रामीणों को जाति प्रमाणपत्र, अमल शुदा खसरा, किस्तबन्दी की नकल, ऋण पुस्तिका की कॉपी इत्यादि का वितरण किया। इस दौरान शिविर में प्राप्त कुल 66 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में शिविर प्रभारी हंडिया नायब तहसीलदार श्री आशीष मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायत भादूगांव में आबादी भूमि घोषित करने और ग्राम बैडी में खेल मैदान की भूमि के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की गई। इस मौके पर हंडिया थाने के एएसआई, जनप्रतिनिधियों सहित राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी उपस्थित रहे।

 इसके अलावा ग्राम दूधकच्छकला, पानतलाई, छिदगांव तमोली व सोहागपुर में आयोजित समरसता कैम्प में नायब तहसीलदार रहटगांव, राजस्व निरीक्षक सोडलपुर, ग्राम पटवारी आदि उपस्थित रहे। कैम्प में रास्ता विवाद का निराकरण, नामांतरण की अद्यतन खसरा नकल का वितरण एवं अन्य समस्याओं सहित कुल 17 आवेदनों का निराकरण किया गया। इस दौरान दूधकच्छकला में पी एम किसान सम्मान निधि की समस्या का निराकरण तथा ग्राम पानतलाई में फौती नामांतरण का 1, जाति प्रमाणपत्र के 2 प्रकरणों का निराकरण किया गया। शिविर में छिदगांव तमोली में फौती नामांतरण के 3 तथा रजिस्ट्री नामांतरण के 2 प्रकरणों का निराकरण किया गया।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply